प्रयागराज महाकुंभ के प्रभाव से राममंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या तीन गुना बढ़ी

अयोध्या: प्रयागराज महाकुंभ के चलते अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मकर संक्रांति के बाद से यहां रोजाना 3.5 से 4 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जो पहले के 80 हजार से 1 लाख की तुलना में तीन गुना अधिक है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ मंदिर में चढ़ावे में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, अब प्रतिदिन लगभग 15 लाख रुपये का दान प्राप्त हो रहा है। इस बढ़ते दान को सुव्यवस्थित तरीके से स्वीकार करने के लिए दान काउंटरों की संख्या 6 से बढ़ाकर 32 कर दी गई है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को भी बेहतर किया गया है। महाकुंभ और आगामी त्योहारों को देखते हुए मंदिर में भक्तों की भीड़ और बढ़ने की संभावना है।


Previous Post Next Post