CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर ₹5 हजार लेने का आरोप, लेखपाल भी सवालों के घेरे में


05 सितम्बर,2026 कलवारी, बस्ती। सदर तहसील के कलवारी थाना अन्तर्गत ग्राम बेलवाडाड़ में चकमार्ग की पैमाइश और राजस्व रिपोर्ट को लेकर विवाद गहरा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रेम नरायन ने राजस्व निरीक्षक शिव नारायण प्रथम और लेखपाल संजीव यादव पर CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर ₹5 हजार लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव, जिलाधिकारी, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर और पुलिस अधीक्षक बस्ती से स्वतंत्र जांच की मांग की है। 

प्रत्यावेदन में डॉ. प्रेम नरायन ने आरोप लगाया है कि 24 अगस्त 2026 को मौके पर कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक शिव नारायण प्रथम ने उनसे ₹5,000 लिए और चकमार्ग की वास्तविक 10 फुट चौड़ाई रिपोर्ट में दर्शाने का आश्वासन दिया। इसी दौरान लेखपाल संजीव यादव द्वारा ₹20,000 से संबंधित कथित बातचीत किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इन आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। 

शिकायतकर्ता का कहना है कि 24 अगस्त को विधिवत पैमाइश एवं सीमांकन नहीं किया गया। उन्होंने उस दिन की वास्तविक स्थिति, मौके पर लोगों की उपस्थिति और राजस्व अधिकारियों की गतिविधियों की जांच घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कराने तथा फुटेज को तत्काल सुरक्षित करने की मांग की है। 

प्रत्यावेदन में गाटा संख्या 48, 49 और 67 तथा संबंधित चकमार्ग की स्वतंत्र टीम से निर्धारित फिक्स प्वाइंट और राजस्व अभिलेखों के आधार पर वीडियोग्राफी के साथ दोबारा पैमाइश एवं सीमांकन कराने की भी मांग की गई है। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की मांग की गई है।

Previous Post Next Post