बस्ती जनपद में मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। सोमवार को तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। परशुरामपुर, बभनान, हर्रैया, महराजगंज, कलवारी, कप्तानगंज सहित अन्य क्षेत्रों में ओले गिरने से खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
कई गांवों में किसानों ने बताया कि अचानक मौसम बदलने से उनकी फसलें झुक गईं और ओलों की मार से दाने झड़ने लगे। इस अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा से किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
Tags
बस्ती