बस्ती। रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ पेयजल की बर्बादी से जुड़ी खबर का त्वरित असर देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर मामला उठाए जाने के कुछ ही घंटों बाद रेल प्रशासन हरकत में आ गया और टूटे हुए नल को बदलकर नया नल लगा दिया गया है।
ट्विटर (अब एक्स) पर एक यूज़र द्वारा स्टेशन परिसर में नलों से लगातार पानी बहने और स्वच्छता की कमी को लेकर शिकायत की गई थी। पोस्ट में यह भी बताया गया कि कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नजर नहीं आ रहा है। यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई और रेलवे के संबंधित विभाग तक पहुंच गई।
इसके जवाब में Engg. Control LJN ने ट्वीट कर बताया कि "Defective/Broken Tap has been Replaced." यानी कि टूटा हुआ नल बदल दिया गया है।
स्थानीय यात्रियों ने रेलवे के इस त्वरित कदम की सराहना की है, साथ ही उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी समस्याओं पर समय रहते कार्रवाई की जाती रहेगी। यह मामला दिखाता है कि जनता की आवाज अगर सही मंच पर उठाई जाए, तो समाधान जरूर मिलता है।
Tags
बस्ती