बस्ती, 13 अप्रैल 2025। बस्ती जनपद के बहादुरपुर ब्लॉक स्थित ग्राम बेलवाडाड़ में डॉ. भीमराव आम्बेडकर पार्क का शिलान्यास, प्रतिमा अनावरण तथा आम्बेडकर जयंती समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 15 अप्रैल 2025 को दोपहर 3:00 बजे संपन्न होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय दूधराम जी उपस्थित रहेंगे। उनके करकमलों द्वारा डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण तथा पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक न्याय, समता और आत्म-सम्मान के प्रतीक डॉ. आम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। यह कार्यक्रम Tree Initiatives Society और ग्राम बेलवाडाड़ के नागरिकों के सामूहिक प्रयास से आयोजित हो रहा है।
ग्रामवासियों ने स्वेच्छा से पार्क की सफाई, सजावट और आयोजन की तैयारियों में भाग लिया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, वक्तृत्व, सामाजिक संवाद और सामूहिक सहभागिता की भी योजना है।
जसवंत कुमार ने बताया कि यह आयोजन दलित समाज की अस्मिता और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम बनेगा। साथ ही, उन्होंने प्रशासन व समाज के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
Basti