शेखपुरा पंचायत में स्वच्छतोत्सव, भाजपा नेता प्रेम प्रकाश चौधरी और प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ ने किया श्रमदान

स्वच्छतोत्सव


बस्ती। बहादुरपुर विकासखंड की शेखपुरा ग्राम पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को “स्वच्छतोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ चौधरी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, करन, सूरज चक्रवर्ती, सुरेंद्र कुमार, प्रेम नारायण समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएँ शामिल हुए। सभी ने मिलकर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

ग्रामीणों ने स्वच्छता लक्ष्य इकाई (CTU) स्थल की सफाई की और पूरे परिसर को गुब्बारों से सजाकर उत्सव का माहौल बनाया। श्रमदान के इस सामूहिक प्रयास से न केवल परिसर स्वच्छ हुआ बल्कि ग्रामीणों ने इसे नियमित रूप से साफ-सुथरा बनाए रखने का भी संकल्प लिया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ चौधरी ने कहा, “स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जब गांववाले खुद आगे बढ़ते हैं तो यह अभियान और मजबूत होता है।”

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तभी सफल होगा जब हर ग्रामीण तन, मन और धन से स्वच्छता को अपनी आदत बनाए।
ग्रामीण महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनका कहना था कि साफ-सुथरे माहौल से बच्चों और परिवार का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा और बीमारियाँ दूर होंगी।

ग्रामीणों ने यह भी निर्णय लिया कि श्रमदान की यह परंपरा यहीं खत्म नहीं होगी। वे अपने-अपने मोहल्लों और गलियों में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते रहेंगे ताकि शेखपुरा पंचायत को आदर्श गांव बनाया जा सके।
Previous Post Next Post