पकड़ी छब्बर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 80 लोगों की हुई जांच


 

दिलीप कुमार।कलवारी बस्ती। 

बहादुरपुर, बस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादुरपुर के अंतर्गत संचालित "टीबी मुक्त 100 दिवसीय अभियान" के तहत ग्राम पंचायत कुशौरी-पकड़ी छब्बर के पंचायत भवन में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल टीम ने कुल 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।


शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मरीजों की एक्स-रे, शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), बीएमआई तथा एचआईवी जांच निःशुल्क की गई। जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में प्रदान की गईं।


शिविर में नामित चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशंसा जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश, लैब टेक्नीशियन अभय पाण्डेय, एसटीएलएस शिव शंकर, एसटीएस आलोक त्रिपाठी, एक्स-रे टेक्नीशियन धर्मेंद्र चौधरी एवं सूर्य प्रताप सिंह ने जांच कार्य में सहयोग किया। डेटा ऑपरेटर रमेश, सीएचओ मनीषा तथा एएनएम नीतू, तेजस्विता, आनंद, सुषमा स्वराज और संधान वर्मा भी शिविर में सक्रिय रहे।


इसके अलावा आशा कार्यकर्ता मंजू और कलावती, बीएसडब्ल्यू विनय एवं चंद्रेश तथा यातायात एवं व्यवस्थापन की जिम्मेदारी संभाल रहे क्रांति ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी सहित अन्य गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराना है। शिविर के माध्यम से पकड़ी छब्बर और आसपास के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला।

Previous Post Next Post