हाईवे ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा


 

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन समय रहते एयरबैग खुल जाने से कार चालक सुरक्षित बच गया और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, कार लखनऊ से बस्ती की ओर जा रही थी। इसी दौरान ओवरब्रिज पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। कार में सवार सूर्य प्रताप सिंह हादसे में बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही हरैया पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सहायक प्रबंधक अरविंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस और एनएचएआई की तत्परता से जल्द ही सामान्य कर दिया गया।

Previous Post Next Post