कांवड़ यात्रा और संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलवारी-टांडा सरयू पुल का किया निरीक्षण बस्ती। आगामी कांवड़ या


 

 आगामी कावड़ यात्रा और सरयू के बढ़ते जलस्तर की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सरयू नदी पर स्थित कलवारी-टांडा पुल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और बाढ़ से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुल पर यातायात संचालन, नदी के जलस्तर और आसपास के निचले क्षेत्रों की स्थिति का आकलन किया। साथ ही संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सुरक्षा और राहत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन और आवश्यक सुविधाओं की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।


जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए सरयू नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ाई जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Previous Post Next Post