कुसौरा (बस्ती), 30 जुलाई 2025
सावन मास की पुण्य बेला में बस्ती जिले के कुसौरा बाजार में बुधवार को वार्षिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन विगत वर्षों की भांति इस बार भी कुसौरा पावर हाउस के निकट आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए।
इस सामूहिक भंडारे के आयोजन में पंकज चौधरी, मंगल सोनी, पप्पू, राम गोपाल, पवन अग्रहरि, शिव कुमार, अमर, मनोज अग्रहरि, अनूप जायसवाल, पप्पन जायसवाल, अजय पांडेय और डॉ. सुमन बंगाली का विशेष योगदान रहा। सभी आयोजकों ने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीदारी निभाई।
भंडारे में भाग लेने पहुंचे विनोद चौधरी ने बताया कि "भंडारे में लोगों ने बड़ी श्रद्धा और रुचि से हिस्सा लिया। भोजन वितरण की व्यवस्था बहुत सुचारू और अनुशासित थी।"
शिव कुमार पांडेय और दीपक पांडेय ने भी भंडारे के आयोजन पर प्रसन्नता जताई और कहा कि "इस तरह के आयोजनों से सामाजिक एकता और धार्मिक भावना को मजबूती मिलती है।"
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, प्रसाद वितरण, जलपान और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी।
Tags
कुसौरा