पड़री में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं अखंड रामायण पाठ सम्पन्न, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रसाद ग्रहण करते भक्त

बहादुरपुर, बस्ती। ग्राम पंचायत पड़री में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। ग्रामवासियों द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं माँ काली जी स्थान के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अखंड रामायण पाठ रहा।

जन्माष्टमी के अवसर पर शुरू हुआ अखंड रामायण पाठ रविवार को पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। इसके बाद ग्राम काली स्थान परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक माहौल में सहभागी बने।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज चौधरी उर्फ सुनील चौधरी ने कहा कि इस आयोजन से ग्रामवासियों में एकता और सहयोग की भावना को बल मिला है। आयोजक फूल चंद चौधरी ने आभार जताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम न केवल आस्था को गहरा करते हैं, बल्कि सामाजिक मेल-जोल और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

ग्रामवासी जुगानी चौधरी ने बताया कि इस तरह के आयोजन गांव में सद्भाव और पारस्परिक सहयोग की भावना को जीवंत करते हैं। वहीं, डॉ. पवन चौधरी ने कहा कि अखंड रामायण पाठ जैसे अनुष्ठान लोगों को आध्यात्मिक शांति देने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।

भंडारे में शामिल होने के लिए उमड़ी भीड़

आयोजन में दिलीप वर्मा, राम ललित चौधरी, सूरज चौधरी, रोशन चौधरी, रंजीत चौधरी, अंकित यादव, रवींद्र चौधरी, सनोज कुमार, सूर्यनाथ चौधरी, मायाराम सहित अनेक ग्रामवासी सक्रिय रहे। समापन दिवस पर शिवम कुमार, अनुराग चौधरी, विक्की कुमार और रंजीत वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रसाद और भंडारे की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी। माहौल भक्तिमय रहा और पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और आस्था की गूंज सुनाई दी।

प्रभाकर

Journalist, activist, and PhD scholar with a passion for social change and environmental advocacy. Founder of Tree Initiatives. Byline contributions at Dainik Bhaskar and IMTV India. Former researcher at India News. Alumnus of IIMC and the University of Delhi.

Previous Post Next Post