तेज बारिश से कलवारी उपकेंद्र में पानी भरने से बिजली आपूर्ति ठप, रात तक बहाल होने की संभावना


कलवारी (बस्ती) बुधवार शाम करीब 4 बजे हुई तेज बारिश के बाद 33/11 विद्युत उपकेंद्र कलवारी के स्विच यार्ड में पानी भर जाने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पानी भरने के कारण स्विच गियर में नमी आ गई, जिससे विद्युत आपूर्ति तत्काल रोकनी पड़ी।

बिजली कर्मी पंप की मदद से परिसर से पानी निकालने में जुटे हैं, साथ ही स्विच गियर से नमी हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति फिलहाल बंद है।

एसडीओ गौतम शर्मा ने बताया कि “स्विच यार्ड और परिसर से पानी की निकासी का कार्य लगातार चल रहा है। उम्मीद है कि आज मध्यरात्रि तक बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।”

पानी को रोड किनारे छोड़ा जा रहा ताकी नाली से दूर किया, ताकि पानी उपकेंद्र में दोबारा न पहुंचे। तेज बारिश के कारण सड़क और निचले हिस्सों में पानी भरने से बिजली बहाली में अतिरिक्त समय लग रहा है।

स्थानीय उपभोक्ताओं को फिलहाल वैकल्पिक इंतजाम करने की सलाह दी गई है, जबकि विभाग ने आश्वासन दिया है कि रात तक बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी।
Previous Post Next Post