शुकुलपुरा बाज़ार में तीन मोटरसाइकिलों की टक्कर, युवती की मौत, युवक गंभीर, एम्बुलेंस सेवा पर सवाल

अस्पताल में भर्ती घायल युवक

बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लॉक अंतर्गत शुकुलपुरा बाजार में शनिवार को तीन मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवती की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल दोनों को तत्काल कप्तानगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां बेलवाडाड़ (कलवारी थाना क्षेत्र) निवासी प्रियांशी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल अभिषेक को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बस्ती जिले के कैली अस्पताल रेफर कर दिया। अभिषेक भ्योरा बाजार से अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया।

अन्य बाइक सवारों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद एम्बुलेंस सेवा के लिए कॉल किया गया, लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं मिली और “कमी” का हवाला देकर मदद से इनकार कर दिया गया। मजबूर होकर उन्होंने निजी वाहन से ही अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के इस हाल पर परिवारजन बेहद आक्रोशित हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग सड़कों पर बढ़ते हादसों और आपात सेवाओं की लापरवाही को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

प्रभाकर

Journalist, activist, and PhD scholar with a passion for social change and environmental advocacy. Founder of Tree Initiatives. Byline contributions at Dainik Bhaskar and IMTV India. Former researcher at India News. Alumnus of IIMC and the University of Delhi.

Previous Post Next Post