ऑनलाइन ‘बैठकी’ का 10वां सत्र सम्पन्न, बेयर ग्रिल्स की आत्मकथा पर हुई चर्चा

ऑनलाइन 'बैठकी' में शामिल वक्ता और श्रोता 

ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी के साप्ताहिक साहित्यिक संवाद मंच ‘बैठकी’ का 10वां सत्र रविवार को ऑनलाइन सम्पन्न हुआ। इस बार चर्चा का विषय था ब्रिटिश साहसी, सर्वाइवल विशेषज्ञ और टेलीविजन प्रस्तोता बेयर ग्रिल्स की चर्चित आत्मकथा Mud, Sweat and Tears

शिक्षा सेतु इनीशिएटिव के तहत आयोजित इस सत्र का संचालन हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में हुआ। मुख्य वक्ता सिद्धार्थ दहिया ने पुस्तक में वर्णित रोमांचक अभियानों, कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखने और जीवन के प्रेरक अनुभवों पर विस्तार से विचार साझा किए। सिद्धार्थ दहिया ने हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक और डीसीआरयूएसटी, हरियाणा से रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। वे वर्ष 2014 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के लिए भी चयनित हो चुके हैं।

सत्र के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर दौर में करन कौशिक और अमित आनंद ने साहस और मानसिक दृढ़ता से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर सिद्धार्थ ने अपने अनुभव और पुस्तक की शिक्षाओं के आधार पर दिए। बैठक में गौतम कुमार, बाल कृष्ण पटेल, करन कौशिक, मलय नीरव, नरेंद्र चौधरी, दीपक, रूपक कुमार, एस.एन. शुक्ल, डॉ. श्रुति कोकटे, विक्रम कुमार, अमित आनंद सहित कई प्रतिभागी शामिल रहे।

शिक्षा सेतु इनीशिएटिव के संयोजक गौतम कुमार ने कहा कि ‘बैठकी’ का उद्देश्य पुस्तकों और साहित्य के माध्यम से संवाद को बढ़ावा देना है, ताकि युवाओं में पठन-पाठन की आदत मजबूत हो और वे नए दृष्टिकोण विकसित कर सकें। उन्होंने यह भी कहा, “हम अफोर्डेबल एजुकेशन के हिमायती हैं। हमारी इच्छा है कि शिक्षा केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारत के प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में सभी वर्गों और हर आर्थिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए सुलभ और सस्ती हो, ताकि हर छात्र शिक्षा ग्रहण कर सके।”

प्रभाकर

Journalist, activist, and PhD scholar with a passion for social change and environmental advocacy. Founder of Tree Initiatives. Byline contributions at Dainik Bhaskar and IMTV India. Former researcher at India News. Alumnus of IIMC and the University of Delhi.

Previous Post Next Post