![]() |
| सड़क की जर्जर हालत |
By दिलीप कुमार
बस्ती/बहादुरपुर। ब्लॉक बहादुरपुर के अंतर्गत आने वाली मुस्तफाबाद से भैरोपुर तक की लगभग 1 किमी लंबी सड़क पिछले 10 साल से जर्जर हालत में है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लगभग एक साल से ग्राम प्रधान से मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
बरसात में यह सड़क और भी खतरनाक हो जाती है और आए दिन हादसों का डर बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत न होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वे मजबूरन कानून का सहारा लेने को बाध्य होंगे।
सड़क सुधार की मांग करने वालों में दिनेश यादव, लवकुश यादव, राजन यादव, राजेश यादव, बुधराम यादव, चंद्रप्रकाश यादव, नंदलाल यादव, रामअवतार यादव, इंद्ररूप यादव, वीरेंद्र यादव, लालू यादव, प्रदीप यादव और चंद्रेश यादव शामिल हैं।
Tags
बस्ती
