तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, बाल-बाल बचे सवार

खाई में गिरी कार 

बस्ती। मंगलवार को कलवारी क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गौरा सैफाबाद तटबंध पर तैनात बस्ती बाढ़ खंड के अवर अभियंता (जेई) योगेन्द्र चौधरी की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के समय वाहन में जेई खुद मौजूद थे, हालांकि गनीमत रही कि वह सुरक्षित बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार तेज थी और नियंत्रण खोने से वाहन खाई में पलट गया। राहगीरों की मदद से किसी तरह जेई को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार को गंभीर नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राम जानकी मार्ग पर तेज रफ्तार और सड़कों की खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधन व सड़क सुधार की मांग की है।
Previous Post Next Post