बहादुरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत शेखपुरा में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को स्वच्छतोत्सव के रूप में मनाया। इस दौरान गांव की मुख्य सड़क के किनारे उगी झाड़ियां, फुटपाथ की घास काटी गई तथा झाड़ू लगाकर ग्रामीणों ने स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद सभी ने आपस में मिलकर मुंह मीठा किया।
सफाई कर्मी सूरज चक्रवर्ती ने कहा कि आज से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू हो रहा है, जो महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा। इसमें जनभागीदारी अनिवार्य है ताकि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हों और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें।
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है। गांव की साफ-सफाई के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन इसी जनसहभागिता का प्रतीक है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना भी तभी साकार होगा जब हर व्यक्ति इसमें सक्रिय भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर संदीप पांडेय, अजय पांडेय, विजय शंकर, नीरज पांडेय, राम औतार, ध्रुव कुमार, रोशन, मनोज चौधरी, संजय चौधरी, राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Tags
बस्ती