कलवारी टांडा पुल पर युवक ने लगाई सरयू नदी में छलांग, SDRF व पुलिस ने बचाई जान


बस्ती।
थाना कलवारी क्षेत्र के माझा खुर्द अंतर्गत कलवारी टांडा पुल पर शुक्रवार 18 सितंबर को सरयू नदी में सर्च अभियान के दौरान बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, मनीष गौतम पुत्र रामजनक निवासी खड़ौआ खुर्द की तलाश में पुलिस व SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल पुल पर खड़ी कर अचानक नदी में छलांग लगा दी।

मौके पर मौजूद पुलिस बल व SDRF टीम ने तत्काल रेस्क्यू कर युवक की जान बचा ली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वीरेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी चकदहा थाना कलवारी, जनपद बस्ती बताया। उसने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है और इसी वजह से उसने नदी में छलांग लगाई।

घटना के बाद पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मानसिक तनाव में आकर युवक ने यह कदम उठाया था, फिलहाल वह सुरक्षित है।
Previous Post Next Post