कुसौरा बाजार में श्री श्री लक्ष्मी पूजन व हनुमान जयंती पर भक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन



बस्ती। कुसौरा बाजार में इस वर्ष लक्ष्मी पूजन और हनुमान जयंती के पावन अवसर पर धार्मिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पावर हाउस, दुख हरन्नाथ हनुमान गढ़ी मंदिर प्रांगण में होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 18 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन के साथ होगी और 19 अक्टूबर को हनुमान जयंती का उत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद 23 अक्टूबर से अखंड श्री सीताराम नाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा, जो 24 अक्टूबर की शाम पूर्णाहुति और भव्य भंडारे के साथ संपन्न होगा।

मंदिर परिसर और बाजार क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर है। स्थानीय श्रद्धालु और आयोजक समिति के सदस्य जगह-जगह साफ-सफाई, सजावट और रोशनी की व्यवस्था में जुटे हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है क्योंकि इस बार कार्यक्रम को और भव्य तरीके से मनाने की योजना बनाई गई है। मंदिर में अखंड संकीर्तन के दौरान भजन, कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बनेगा। आसपास के गांवों और बाजारों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

आयोजन समिति ने बताया कि 24 अक्टूबर की शाम पांच बजे से भव्य भंडारे का आयोजन होगा जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्त भी शामिल होंगे। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा और सामूहिक भक्ति के इस आयोजन में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

आयोजक रमाप्रकाश सिंह का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देना है।

मंदिर के संरक्षक और पुजारी गुल्लू दस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर भक्ति और उत्सव का आनंद लें। आयोजन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे क्षेत्र का सहयोग मिल रहा है।
Previous Post Next Post