कुसौरा बाज़ार में कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान हुआ राख

फर्श पर जला पड़ा मलबा

बस्ती जिले के कुसौरा बाज़ार में एक प्रतिष्ठान में शुक्रवार रात करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि प्रतिष्ठान के प्रथम तल पर रखा लाखों का माल धू धू करके जल गया। आग किन कारणों से लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका।

आग की लपटें सड़क से स्पष्ट दिखाई पड़ रही थीं। ये आग उस समय लगी जब वे अपना प्रतिशत बंद करके सड़क के पश्चिम तरफ बने अपने घर में आ गए थे। तभी उनकी बेटी ने दुकान से धुआं उठता देखा और सबको बताया। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग पानी डाल कर आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि दमकल की 3 गाड़ियां आ गई थी लेकिन ये गाड़ियां आग पर काबू पाने के बाद पहुंचीं। 

अगले दिन सुबह सारा जला मलबा फर्श पर फैला था। छतों का प्लास्टर उजड़ चुका था। और पंखे में केवल बेयरिंग लटक रही थी। 

आग लगने के बाद बंद रहा प्रतिष्ठान 


अमन जनरल स्टोर नामक फर्म संचालक ने बताया कि प्रथम तल पर गोदाम था जिसमें शेरवानी, कोट - पैंट रखा जाता था सब जलकर राख हो गया। फर्म संचालक ने दावा किया कि इस आगजनी में करीब 35 लाख रुपए कीमत के सामान की क्षति हुई है। इससे उनको बहुत बड़ा सदमा लगा वे दुखी हैं।

घटना के समय कलवारी थाना की पुलिस और ग्राम प्रधान के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया। कुसौरा पंचायत के ग्राम प्रधान अरुण ने इस दुःख की घड़ी में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।


प्रभाकर

Journalist, activist, and PhD scholar with a passion for social change and environmental advocacy. Founder of Tree Initiatives. Byline contributions at Dainik Bhaskar and IMTV India. Former researcher at India News. Alumnus of IIMC and the University of Delhi.

Previous Post Next Post