कलवारी थाना क्षेत्र के दुबौली दूबे चौराहे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब राम-जानकी मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घायलों की पहचान राजेन्द्र (40 वर्ष) पुत्र मिट्ठू, निवासी मझाकला, थाना कलवारी, जनपद बस्ती तथा भीमसेन (25 वर्ष) पुत्र अर्जुन प्रसाद, निवासी सेमरा चिंगन, थाना कलवारी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद दोनों युवक अचेत होकर सड़क पर पड़े थे और उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
घटना के समय मौके पर मौजूद राम-जानकी मार्ग के “देवदूत” कहे जाने वाले डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बिना देर किए दोनों घायलों को अपने साधन से अस्पताल पहुंचाया। उनकी तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और खतरे से बाहर हैं। समय पर मिली मदद से एक बड़ी अनहोनी
Tags
बस्ती