बस्ती के नगर थाना क्षेत्र स्थित गोटवा बाजार में मंगलवार को आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल के भाई मन्नू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तहरीर में आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदार प्रकाश, अनीस, आ
काश और राज बहादुर ने विवाद के दौरान मन्नू के बड़े भाई शिवबहादुर पर हमला कर दिया।
आरोप है कि प्रकाश ने शिवबहादुर के गले और सिर पर चाकू से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। शोर सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Tags
basti