दिलीप कुमार।कुसौरा बस्ती।
बस्ती जिले के कुसौरा स्थित हनुमान मंदिर पर चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित वार्षिक भंडारे में इस बार सरकारी गैस आपूर्ति की कमी के बावजूद आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
जानकारी के अनुसार, भंडारे के लिए 22 मार्च को ही गैस बुक कराकर ऑनलाइन भुगतान कर दिया गया था। साथ ही गैस एजेंसी को 27 मार्च को होने वाले इस बड़े आयोजन की पूर्व सूचना भी दे दी गई थी, ताकि समय पर गैस उपलब्ध हो सके। इसके बावजूद कार्यक्रम के दिन गैस नहीं पहुंच सकी, जिससे आयोजकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि, इस बाधा के बावजूद भंडारे की व्यवस्था नहीं रुकी। आयोजकों और सहयोगियों ने चूल्हे पर लकड़ी जलाकर भोजन तैयार किया और पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। करीब 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुकेश अग्रहरि, विशाल गौतम, विजय शंकर, अभिषेक चौधरी, रामचंद्र अग्रहरि, अजय चौधरी समेत कुल 22 लोगों ने अहम भूमिका निभाई। वहीं महेश कुमार, अंकित (पानी वाले), बृजेश अग्रहरि, गोलू, कन्नौजिया पुजारी, गुल्लू दास और रमेश चौधरी सहित अन्य लोगों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में 24 घंटे का संकीर्तन पूर्ण हुआ, जिसकी पूर्णाहुति के साथ भंडारा संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह परंपरा पिछले 20 वर्षों से लगातार चली आ रही है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
Tags
basti