बस्ती, उत्तर प्रदेश | 02 मार्च 2026
आगामी पर्व होलिका दहन एवं होली को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव त्यागी और डॉ. यशवीर सिंह के नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर एवं पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान गांधीनगर व पुरानी बस्ती सहित विभिन्न संवेदनशील होलिका दहन स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर अपील की कि होली का पर्व भाईचारे और शांति के साथ मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें, यातायात नियमों का पालन करें, नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं, अनावश्यक शोर-शराबा न करें, न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही डीजे/साउंड का उपयोग करें, अवैध शराब के निष्कर्षण या बिक्री से दूर रहें तथा बिना निर्धारित पार्किंग वाले स्थानों पर बड़े वाहनों को खड़ा न करें।
इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक, चौकी प्रभारी गांधीनगर, चौकी प्रभारी सिविल लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
