![]() |
| हरी झंडी दिखाते |
कलवारी, बस्ती।
दैनिक भास्कर द्वारा उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे ‘प्रधान रेटिंग’ अभियान के तहत कलवारी क्षेत्र में डिजिटल प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में लोगों को जागरूक करना और ग्राम प्रधानों के कार्यों का आकलन करना है।
अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को मोबाइल ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपने ग्राम प्रधान के कार्यों को रेटिंग देने और पंचायत विकास से जुड़े मुद्दों पर राय रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वैन के जरिए गांव-गांव जाकर लोगों को अभियान की जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रेम त्रिपाठी, दैनिक भास्कर कलवारी प्रभारी करुणेश मिश्रा, ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी के प्रबंधक दीपक कुमार, पत्रकार दिलीप कुमार, रवि वर्मा, आदित्य मिश्रा, अनिल गौतम, शेखपुरा निवासी जय प्रकाश, शीतल प्रसाद सहित तमाम लोगों ने डिजिटल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दैनिक भास्कर कलवारी प्रभारी करुणेश मिश्रा ने कहा कि “प्रधान रेटिंग अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की आवाज़ को सीधे पंचायत व्यवस्था तक पहुंचाना है, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ सके।”
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस तरह के अभियान से पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा ग्रामीणों को अपनी बात रखने का मंच मिलेगा। अभियान को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया।
