मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती मिली, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

चंचल श्रीवास्तव

 


बस्ती। जनपद बस्ती के थाना कलवारी क्षेत्र के ग्राम महुआपार कला में 10 जून 2026 को लगभग 19 वर्षीय एक युवती मिली है। युवती अपना नाम चंचल श्रीवास्तव बता रही है, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपने घर का पूरा पता बताने में असमर्थ है।

पुलिस के अनुसार युवती सुरक्षित है और उसे महिला आरक्षी की देखरेख में वन स्टॉप सेंटर, बस्ती में रखा गया है। थाना कलवारी पुलिस युवती के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।

यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवती के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा उसके परिवार के बारे में जानकारी हो, तो वह तत्काल थाना कलवारी के मोबाइल नंबर 9454403113 पर संपर्क कर सूचना दे सकता है।

पुलिस एवं प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, जिससे युवती को शीघ्र उसके परिजनों से मिलाया जा सके।

Previous Post Next Post