![]() |
| संस्था की बैठक (फाइल फोटो): संस्थापक सदस्यों के साथ अध्यक्ष प्रभाकर |
बस्ती, 25 अगस्त 2026। ग्रामीण नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी द्वारा 25 अगस्त को जागरूकता एवं निःशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा।
यह शिविर प्राथमिक विद्यालय, डारीडीहा, विकासखंड बहादुरपुर, जनपद बस्ती में दोपहर 1:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को लोक अदालत, महिला एवं बाल अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर अपराध से बचाव, आरटीआई तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी विषयों के बारे में जानकारी देना है।
शिविर में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सलाह और सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती से शिविर में विधिक अधिकारी या पैनल अधिवक्ता की उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
संस्था के अध्यक्ष प्रभाकर ने बताया कि शिविर के माध्यम से ग्रामीण और वंचित समुदायों तक कानूनी जागरूकता पहुंचाई जाएगी, ताकि लोग अपने अधिकारों को समझ सकें और आवश्यकता पड़ने पर उचित विधिक सहायता प्राप्त कर सकें।
