| माँ काली के स्थान का किया जा रहा जीर्णोद्धार |
बस्ती, उत्तर प्रदेश – जनपद बस्ती के ग्राम पड़री, पोस्ट कलवारी में ग्रामवासियों द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं माँ काली के स्थान के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अखंड रामायण पाठ रहेगा, जिसे श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार, 16 अगस्त 2025 को अखंड रामायण पाठ से होगी। समापन रविवार, 17 अगस्त 2025 को पूर्णाहुति के साथ होगा, जिसके बाद शाम 4 बजे से भंडारा आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन ग्राम के माँ काली जी के स्थान पर होगा, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज चौधरी उर्फ सुनील चौधरी ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद लेने की अपील की है।
आयोजक फूल चंद चौधरी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल करना है, बल्कि ग्रामवासियों के बीच एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करना है। कार्यक्रम में दिलीप वर्मा, राम ललित चौधरी, सूरज चौधरी, रोशन चौधरी सहित कई ग्रामवासी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रसाद और भंडारे की पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि वे भक्ति और आनंद के माहौल में शामिल हो सकें।
Tags
बस्ती