धोबहत के पास एनएच-28 पर कलवारी-टांडा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक गोवंश का शव सड़क के बीचों-बीच पड़ा मिला। कई घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन या हाईवे विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे आवागमन में बाधा और दुर्घटना की आशंका बनी रही।
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
कल्लू डोम ने कहा – "इतनी बड़ी सड़क पर शव पड़ा है, लेकिन कोई हटाने नहीं आया।"
पवन कुमार और पप्पू पंडित ने कहा – "रोज़ाना ऐसी घटनाएं होती हैं, फिर भी कोई जिम्मेदारी नहीं निभाता।"
संगत कुमार ने कहा – "हाईवे पर नियमित निगरानी होनी चाहिए, ताकि इस तरह की लापरवाही से बचा जा सके।"
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर मृत पशुओं को हटाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं और जिम्मेदार विभाग को सक्रिय बनाया जाए।
Tags
बस्ती