बहादुरपुर ब्लॉक के राजकीय नलकूप संख्या-300 पर लापरवाही का आलम, नलकूप के बाहर बर्बाद हो रहा पानी

बस्ती जिले के बहादुरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम हथिया में स्थित राजकीय नलकूप संख्या-300 से लगातार पानी बाहर गिर रहा है। खेतों की सिंचाई के लिए बनाए गए इस नलकूप से पानी अक्सर बर्बाद होता दिखाई देता है। ग्रामीण किसानों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया। 

नलकूप हाउस और हौज के बीच लंबवत लगे पाइप का कुलाब बंद होने पर लगातार ऊपर से पानी गिरता रहता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इस नलकूप से पानी का वितरण भी ठीक से नहीं। किया जाता है।

इस संबंध में जब संपर्क किया गया, तो अवर अभियंता ने बताया, “कुलाबा बंद होने की वजह से पानी ऊपर से गिर रहा है। हम इसे ठीक करवा रहे हैं।”

किसानों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी स्थानीय विभागीय कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे न केवल पानी की बर्बादी होती है बल्कि सरकारी बिजली की खपत भी अधिक होती है।

ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन और नलकूप विभाग से मांग की है कि इस नलकूप की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराकर सिंचाई की व्यवस्था बेहतर की जाए।
Previous Post Next Post