ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी की साप्ताहिक बैठकी में रविवार को होगी प्रसिद्ध राजस्थानी कविता ‘पातल’र पीथल’ पर चर्चा

शिक्षक दिनेश मीणा

बस्ती जिले में स्थित गैर लाभकारी संस्था ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी द्वारा संचालित Shiksha Setu Initiative के तहत आयोजित साप्ताहिक ऑनलाइन साहित्यिक संवाद मंच ‘बैठकी’ के आगामी सत्र में इस बार 3 अगस्त, रविवार को एक विशेष चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्र में महाकवि कन्हैयालाल सेठिया की प्रसिद्ध राजस्थानी कविता 'पातल’र पीथल' पर विमर्श होगा।

महाराणा प्रताप के जीवन और संघर्ष पर आधारित यह कविता न केवल साहित्यिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि इसमें समाज, संस्कृति और आत्मबोध की गहराई भी समाहित है। यह कविता राजस्थानी साहित्य की पहचान मानी जाती है।

इस चर्चा में वक्ता होंगे दिनेश मीणा, जो पेशे से शिक्षक हैं और जिनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर और इंजीनियरिंग शामिल है। दिनेश शिक्षा के साथ-साथ कॉलेज समय में थिएटर और नुक्कड़ नाटक में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने सांप्रदायिकता, लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए हैं।

महाकवि कन्हैयालाल सेठिया (1919-2008) राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध कवि थे। उन्हें 2004 में पद्मश्री, साहित्य अकादमी पुरस्कार, और 1988 में ज्ञानपीठ का मूर्तिदेवी पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रवादी काव्य रचने के लिए ‘युग-चारण’ के रूप में प्रतिष्ठित हुए।

बैठकी का यह सत्र भी पूर्ववत ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिसमें केवल आमंत्रित प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। यह सत्र रविवार शाम 4:00 बजे से शुरू होकर 45 मिनट तक चलेगा।

शिक्षा सेतु इनीशिएटिव के संयोजक गौतम कुमार ने बताया कि इस सत्र में शोधार्थी, शिक्षक, लेखक, कवि, पत्रकार और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

प्रभाकर

Journalist, activist, and PhD scholar with a passion for social change and environmental advocacy. Founder of Tree Initiatives. Byline contributions at Dainik Bhaskar and IMTV India. Former researcher at India News. Alumnus of IIMC and the University of Delhi.

Previous Post Next Post