गैस सिलेंडर लगाते समय विस्फोट, 9 लोग झुलसे, अधिकांश बच्चे घायल



बस्ती, उत्तर प्रदेश। कलवारी थाना क्षेत्र के टेंगरिया राजा गांव में शुक्रवार को गैस सिलेंडर जोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर में विस्फोट से घर में मौजूद 9 लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें ज्यादातर मासूम बच्चे शामिल हैं। धमाके की तेज आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही कलवारी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह और कुदरहा चौकी प्रभारी रामानंद सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद घायलों के परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Previous Post Next Post