![]() |
| मूर्ति को पेंट से सजाते कलाकार |
आयोजकों ने बताया कि अखण्ड रामायण पाठ जन्माष्टमी के दिन शुरू होगा और अगले दिन पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा, जिसके बाद शाम 4 बजे भंडारा भी किया जायेगा है।
यह आयोजन गांव के माँ काली स्थान पर होगा, जिसमें क्षेत्रभर से भक्तों के शामिल होने की संभावना है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज चौधरी उर्फ सुनील चौधरी ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद लेने की अपील की है।
आयोजक फूल चंद चौधरी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल करना है, बल्कि ग्रामवासियों के बीच एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करना है।
जुगानी चौधरी ने कहा, “इस तरह के धार्मिक आयोजन न केवल हमारी आस्था को गहरा करते हैं, बल्कि गांव में आपसी मेल-जोल और भाईचारे को भी मजबूत बनाते हैं।”
डॉ. पवन चौधरी ने कहा, “अखण्ड रामायण पाठ जैसे अनुष्ठान आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं और साथ ही समाज के लोगों को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं। यह हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।”
कार्यक्रम में दिलीप वर्मा, राम ललित चौधरी, सूरज चौधरी, रोशन चौधरी, रंजीत चौधरी, अंकित यादव, रवींद्र चौधरी, सनोज कुमार, सूर्यनाथ चौधरी, मायाराम, सहित कई ग्रामवासी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रसाद और भंडारे की पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि वे भक्ति और आनंद के माहौल में शामिल हो सकें।
