![]() |
| ऑनलाइन आयोजित 'बैठकी' में चर्चा करते शिक्षक दिनेश मीणा |
बस्ती जिले के कलवारी स्थित गैर-लाभकारी संस्था ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी द्वारा संचालित Shiksha Setu Initiative के तहत आयोजित साप्ताहिक ऑनलाइन साहित्यिक संवाद मंच ‘बैठकी’ का आगामी सत्र रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस बार चर्चा का केंद्र रही महाकवि कन्हैयालाल सेठिया द्वारा रचित प्रसिद्ध राजस्थानी कविता ‘पातल’र पीथल’, जो महाराणा प्रताप के जीवन और संघर्ष पर आधारित है।
कविता की व्याख्या करते हुए मुख्य वक्ता शिक्षक दिनेश मीणा ने कहा कि यह रचना देशभक्ति, मातृभूमि के प्रति प्रेम और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष की भावना का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें यह सिखाता है कि स्वतंत्रता और आत्मसम्मान के लिए हर कठिनाई से जूझना चाहिए।
दिनेश मीणा राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर हैं और एक इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि भी रखते हैं। वे कॉलेज समय से ही थिएटर और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं।
कार्यक्रम में शामिल अन्य प्रतिभागियों में शोधार्थी मलय नीरव, संजीव कुमार, अमित, एडवोकेट विक्रम, इंजीनियर अंकित कुमार, हर्षित त्रिपाठी, भिवेश, लेखक करन कौशिक, डॉ. श्रुति, धर्मेश, दिलीप, सुलोचना मीणा, उत्कर्ष, कृष्णा, अनुज सहित अनेक श्रोता और पाठक शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा सेतु इनीशिएटिव के संयोजक गौतम कुमार ने की। उन्होंने बताया कि ‘बैठकी’ का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से संवाद को बढ़ावा देना है, और हर सप्ताह इसमें शिक्षक, लेखक, कवि, शोधार्थी और अन्य पेशेवर सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।
ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए कार्यक्रम को सफल घोषित किया।
