कुसौरा बाजार के पास छात्रा को बचाने में हादसा, रमेश अग्रहरि गंभीर रूप से घायल



कलवारी (बस्ती) – सोमवार दोपहर करीब 1 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कुसौरा बाजार के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, रमेश अग्रहरि अपनी बाइक पर गेहूं की दो बोरियां लेकर जा रहे थे, तभी झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज की एक छात्रा स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी।

अचानक छात्रा का संतुलन बिगड़ने पर रमेश अग्रहरि ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वे खुद गिर पड़े। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई और हाथ में भी गंभीर चोट आई।

घायल रमेश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले जाया गया, लेकिन वहां उचित इलाज न मिलने पर परिजन उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल डी.के. गुप्ता में ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रमेश की सूझबूझ और तत्परता से छात्रा पूरी तरह सुरक्षित बच गई, अन्यथा राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो सकता था।
Previous Post Next Post