बस्ती जिले के विकासखंड बहादुरपुर अंतर्गत पड़री पंचायत में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। पंचायत भवन प्रांगण में प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार उर्फ सुनील कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मदन चंद चौधरी सहित सूरज चौधरी, प्रमोद चौधरी, शिवदास, पप्पू पांडेय, ममता देवी, अध्यापिका वंदना, प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर देवेंद्र यादव और सुग्रीम मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय, पड़री के बच्चों व अभिभावकों ने भी भाग लिया। बच्चों ने राष्ट्रगान, भक्ति गीत और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अंत में मिठाई का वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मौके पर मौजूद अतिथियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बच्चों के उत्साह और प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उन्हें देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया।