![]() |
| वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम |
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
आरोह फाउंडेशन के वित्तीय परामर्शदाता ऋषभ प्रकाश ने योजनाओं की प्रक्रिया और लाभ समझाए। वहीं, वित्तीय सलाहकार अमित सिंह ने साइबर फ्रॉड से बचाव पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कॉल, लिंक या संदिग्ध व्यक्ति को ओटीपी, पिन, सीवीवी कोड जैसी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
इस मौके पर आरोह फाउंडेशन के सोनू कुमार, अफजल खान, जितेंद्र सहित अन्य कर्मचारी, स्थानीय बैंक प्रबंधक और सफाईकर्मी सूरज चक्रवर्ती व दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।
Tags
बस्ती
