बस्ती जिले के कलवारी-टांडा मार्ग स्थित चमनगंज क्षेत्र में हाइवे किनारे बनी पुलिया की मरम्मत कार्य पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ समय पहले हुई रिपोर्टिंग में बताया गया था कि पुलिया के पास की मिट्टी कटकर नहर में चली गई थी, जिससे सड़क का किनारा पूरी तरह से असुरक्षित हो गया था।
शिकायतों के बाद एनएचएआई ने गड्ढों को मिट्टी डालकर भरने का काम किया और स्थानीय लोगों से पैसे लेकर पाइप भी डलवाए। लेकिन पहली ही बरसात में यह कच्ची मरम्मत बह गई और मिट्टी फिर से खिसक गई, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए।
यह स्थिति अब और भी खतरनाक हो गई है क्योंकि हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। सड़क किनारे गहरे गड्ढों और कमजोर पुलिया की वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
स्थानीय लोग और राहगीर मांग कर रहे हैं कि इस जगह की पक्की और मजबूत मरम्मत कराई जाए, ताकि कोई अनहोनी न हो।
स्थान: चमनगंज, कलवारी-टांडा मार्ग, बस्ती।
Tags
बस्ती