| बेहोश पड़ी महिला |
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 (NH-28) पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शिव चौराहा के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला पड़ी मिली। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस की टीम भी पहुंच गई।
शेखपुरा निवासी सूर्य प्रकाश चौधरी ने बताया कि महिला बेहोश थी, जिसको तत्काल पानी का छींटा देकर होश में लाया गया लेकिन अपने बारे में कुछ नहीं बता रही थी। बाद में बातचीत के दौरान पता चला कि वह मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली है और बीते तीन महीने से कुसौरी के पास अपने पति के साथ एक मुर्गी फार्म में काम कर रही है।
कलवारी पुलिस को दी गई जानकारी में। महिला ने अपना नाम कहकशां परवीन बताया और बताया कि उसके पति का नाम आशिक अली है। आज उसकी पति से कुछ कहासुनी हो गई थी जिसके बाद वह घर से चली आई थी। वह कुसौरी स्थित मुर्गी फार्म में काम करती है।
![]() |
| होश में आने के बाद परिजनों के साथ |
मौके पर मौजूद ट्री इनिशिएटिव्स सोसाइटी के संस्थापक सदस्य और संवाददाता दिलीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते हो मैं मौके पर पहुंचा लड़की बेसुध हाइवे की पटरी पर पड़ी थी। शेखपुरा निवासी सूर्य प्रकाश चौधरी ने तत्काल सूचना देकर जो मानवीयता दिखाई है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। हमें इसी तरह हमेशा मानवता की भलाई के लिए तत्पर रहना चाहिए।
पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में परिजनों से संपर्क कराया गया। बाद में उसके पति के साथ समझाइश के बाद महिला को वापस कुसौरी भेज दिया गया।
Tags
बस्ती
