बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडांड गांव में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया। पीड़ित मनोज सोनी पुत्र कन्हैयालाल निवासी बेलवाडांड ने इस बाबत कलवारी थाने में तहरीर दी है।मनोज सोनी का कहना है कि वे कलवारी–कुसौर मार्ग पर अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। बीती रात अज्ञात चोर उनके निर्माणाधीन मकान समें लगे सामन इनवर्टर, बैटरी मोटर पम्प चुरा ले गए। सुबह जब उन्होंने निर्माणाधीन मकान की देख-रेख की, तब चोरी की घटना सामने आई।इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। मनोज सिंह ने बताया कि आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। वहीं, बृजेश सोनकर का कहना है कि प्रशासन पूरी तरह बेखबर रहता है।गांव के ही जुग्गी लाल ने कहा कि थाने की दूरी यहां से महज 300 मीटर है। जब इतनी नजदीकी पर चोरी हो सकती है तो दूर बसे गांवों की क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।