कुसौरा बाज़ार से साइकिल चोरी, ग्रामीणों की सूझबूझ से एक आरोपी पकड़ा गया, फिर फरार


बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाज़ार में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कनैला खुर्द, पोस्ट कलवारी निवासी राम अवतार अपने साइकिल से कुसौरा बाज़ार गए थे, वहां रुककर एक नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाने लगे, इतने में एक चोर ने साइकिल चुरा ली।

पीड़ित राम अवतार ने करीब एक घंटे ढूंढा तब जाकर शिव चौराहा स्थित एक कबाड़ की दुकान पर साइकिल मिल गई। उसका सीट कवर नहीं था। तभी झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज के पीछे स्थित कौशल किड्स एकेडमी के पास चोर के पकड़े जाने पर सूचना मिली, जाकर देखा तो वहां एकेडमी संचालक उस चोर को अपना ड्राइवर बता रहे थे बोले कि यह मेरे यहां फीस जमा करने आए हैं। और उसको पीछे के रास्ते से भगा दिया। 

112 पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक चोर भाग चुका था। पीड़ित ने थाने पर शिकायत देने की बात कही है और IGRS पर ऑनलाइन चोरी की शिकायत दर्ज कर दी है।
Previous Post Next Post