बस्ती। बहादुरपुर विकासखंड की शेखपुरा पंचायत स्थित हनुमान मंदिर में 2 अक्टूबर को होने वाले विशाल भंडारे और अखंड हरिकीर्तन को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। रविवार को मंदिर प्रांगण में हुई विशेष बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया और तय हुआ कि अब गांव-गांव और घर-घर जाकर सहयोग जुटाया जाएगा।
बैठक में आशाराम पांडेय और जियालाल अग्रहरि को संरक्षक, अमरनाथ चौधरी को अध्यक्ष, कृष्ण मुरारी अग्रहरि को उपाध्यक्ष, विनोद पांडेय को महासचिव और बालकृष्ण पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। युवा समिति में राम कुमार अग्रहरि, दिलीप कुमार और अरविंद पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, स्वयंसेवक दल में राम कृष्ण पटेल, दीपक, प्रदीप, जयप्रकाश, करन, विजय शंकर और अभिषेक चौधरी शामिल किए गए।
बैठक के तुरंत बाद समिति के सदस्यों और सहयोगियों ने सहयोग जुटाने का अभियान शुरू कर दिया। शेखपुरा पंचायत में अभिषेक चौरसिया, अमरनाथ प्रजापति, राम कुमार और संदीप सैनी सहित ग्रामीणों ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें भंडारे में योगदान के लिए प्रेरित किया।
![]() |
| अनाज दान करते हुए |
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ चौधरी ने कहा, “यह आयोजन पूरी तरह सामूहिक सहयोग पर आधारित है। हर कोई तन, मन और धन से आगे आ रहा है। सहयोग जुटाने की यह परंपरा ही कार्यक्रम को भव्य बनाएगी।”
ग्रामीणों का कहना है कि भंडारे के लिए जो उत्साह और सहयोग मिल रहा है, उससे साफ है कि 2 अक्टूबर का यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बनेगा।
Tags
बस्ती

