कलवारी उपकेंद्र पर बदला गया जर्जर पैनल, अब होगी सुरक्षित विद्युत आपूर्ति

बदला गया पैनल

कुसौरा में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कलवारी पर शनिवार को दिनभर मरम्मत कार्य किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह कार्य शाम 7:30 बजे पूरा हुआ। मरम्मत के दौरान सभी 11 फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

मरम्मत कार्य के तहत पुराना जर्जर पैनल हटाकर नया पैनल लगाया गया। इसमें एक इनकमिंग और एक आउटगोइंग पैनल बदला गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुराना ब्रेकर काफी खराब स्थिति में था। फॉल्ट आने पर यह ट्रिप नहीं करता था, जिससे बार-बार तार टूटने और आग लगने का खतरा बना रहता था। ऐसी स्थिति में किसी अप्रिय घटना की संभावना बनी रहती थी।

कार्य पूरा होने के बाद अधिकारियों ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित विद्युत आपूर्ति मिलेगी और बार-बार होने वाली खराबी की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी।

मरम्मत कार्य के दौरान उपखंड अधिकारी गौतम कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता अरुण सिंह और अवर अभियंता प्रशांत कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सभी कार्यों की निगरानी करते हुए विद्युत आपूर्ति को पुनः बहाल कराया।

मौके पर मौजूद राहुल कुमार, अभिषेक चौधरी ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य पर संतोष जताया और उम्मीद जताई कि अब बिजली की समस्या और तकनीकी खराबी से निजात मिलेगी।


प्रभाकर

Journalist, activist, and PhD scholar with a passion for social change and environmental advocacy. Founder of Tree Initiatives. Byline contributions at Dainik Bhaskar and IMTV India. Former researcher at India News. Alumnus of IIMC and the University of Delhi.

Previous Post Next Post