मंदिर के पुजारी आशाराम ने बताया कि इस मंदिर में हर वर्ष पर्व-त्योहारों पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष भंडारा रखा गया है। “यह आयोजन पूरी तरह ग्रामीणों के सहयोग से होगा और इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे,”
बैठक में भोजन वितरण, प्रसाद की व्यवस्था, सहयोग राशि का लेखा-जोखा और सेवाभावी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ तय होंगी। आयोजकों ने सभी ग्रामीणों और सहयोगियों से अपील की है कि वे रविवार को समय से पहुँचकर अपने सुझाव दें ताकि भंडारा भव्य और सफल तरीके से संपन्न हो सके।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ ने कहा कि यह आयोजन गांव की धार्मिक आस्था और एकजुटता का प्रतीक है। “हम सब मिलकर इसे सफल बनाएंगे। प्रधान प्रतिनिधि और दुर्गामंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पाण्डेय ने ग्रामीणों और सहयोगियों से अनुरोध किया है कि कल की बैठक में अधिक से अधिक लोग शामिल हो ताकी कार्यक्रम को और अधिक सुव्यवस्थित और भव्य बनाया जा सके”
आसपास के गांवों से दीपक कुमार, अभिषेक यादव, बबलू पंडित, अनूप पांडेय और रितेश यादव सहित कई युवा भी तैयारियों में लगे हैं। अभिषेक, राहुल, राम कुमार अग्रहरि सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्साह बल्कि आपसी मेलजोल को भी मज़बूत करेगा।

