पूर्व छात्र सम्मेलन से पहले JLTRC कॉलेज की गंदगी और उजड़ा गेट बना सवाल, प्रबंधन की लापरवाही उजागर

इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर फैला कचरा

बस्ती। कलवारी क्षेत्र स्थित झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज में 23 अक्टूबर को होने वाले पूर्व छात्र सम्मेलन 2025 से पहले ही कॉलेज प्रबंधन की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्लास्टिक और कचरे का ढेर जमा है, जिसे मौके पर जलाया भी गया। दीवारों पर जले कचरे का धुआं और टूटा हुआ पेंट गेट की बदहाली साफ झलकाता है।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय अधिकारी, गणमान्य अतिथि और देश-विदेश में कार्यरत सैकड़ों पूर्व छात्र शामिल होंगे। लेकिन मुख्य गेट के बाहर फैली गंदगी और अव्यवस्था से संस्थान की छवि पर आंच आना तय माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गेट पर कई महीनों से कचरा जमा रहता है और उसे जलाकर निपटाने की कोशिश की जाती है, जिससे न सिर्फ प्रदूषण फैलता है बल्कि दीवारें भी काली पड़ चुकी हैं।



देवानंद शुक्ल ने कहा कि यही वह स्थान है जहां से सभी अतिथि और छात्र प्रवेश करेंगे। ऐसे में यदि सफाई नहीं हुई तो कॉलेज की साख पर प्रश्नचिह्न लगना तय है। संवाददाता दिलीप कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एल्युमनाई मीट जैसा गरिमामय कार्यक्रम गंदगी के बीच शुरू होना कॉलेज प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को दिखाता है।

स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों ने कॉलेज प्रशासन व जिला प्रशासन से तत्काल गेट की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है ताकि सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के सामने संस्थान की छवि खराब न हो।
Previous Post Next Post