बस्ती में 81 जोड़ों ने लिए सात फेरे, विधायक दूधराम ने दिया आशीर्वाद — सामूहिक विवाह योजना बनी सहारा

दिलीप कुमार । बहादुरपुर। 7 दिसंबर 2025
बस्ती। बहादुरपुर विकासखंड के झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, कलवारी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में 81 नवदंपतियों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महादेवा विधायक दूधराम ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना गरीब और पिछड़े वर्ग के परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और बेटियों के विवाह की चिंता काफी हद तक कम होती है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के. के. दुबे, बीडीओ घीशम प्रसाद, एडीओ पंचायत अवधेश कुमार और एडीओ समाज कल्याण सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नवविवाहित दंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

सरकारी योजना के तहत सभी 81 जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र के साथ सहायता सामग्री प्रदान की गई। समारोह में शामिल परिजनों और ग्रामीणों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार का यह कदम सामाजिक और आर्थिक रूप से बेहद सहायक
Previous Post Next Post