बस्ती: ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कई आरोपी गिरफ्तार


1 मार्च 2026

बस्ती पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार अंतर्जनपदीय अपराधी शामिल हैं, जबकि एक आरोपी लालगंज का मूल निवासी लवकुश चौधरी बताया गया है। सभी आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, गिरोह लोन मुद्रा योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों से ठगी करता था। मुख्य सरगना सचिन हरियाणा राज्य से भी लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी भोले-भाले लोगों के नाम पर सिम कार्ड निकलवाकर बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं खातों से चेकबुक व एटीएम के माध्यम से ठगी को अंजाम देते थे।

गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिनटेक कंपनियों के नाम से लोन दिलाने के विज्ञापन चलाता था और प्रोसेसिंग फीस व निवेश पर लाभ का लालच देकर लोगों से धन ऐंठता था। एवज में खाताधारकों को पैसों का लालच भी दिया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवम सिंह, शिवम पांडे उर्फ बाबा, राजाराम और सचिन महतो शामिल हैं, जो बिहार राज्य के नेवादा क्षेत्र के वर्षाले गंज जिले के मूल निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 एटीएम कार्ड, 8 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कई सिम कार्ड और फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि साइबर फ्रॉड से अर्जित धनराशि का इस्तेमाल गिरोह अपने निजी और अनैतिक कार्यों में करता था।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई है। मामले की जानकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी सदर, ने प्रेसवार्ता के दौरान दी

Previous Post Next Post