होली से पहले बस्ती में छापा: 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, उपकरण जब्त


 ब्रेकिंग न्यूज़ — बस्ती

होली पर्व से पहले अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बस्ती में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के नेतृत्व में आबकारी टीम व मुंडेरवा पुलिस ने करवल कॉलोनी में छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान शांति देवी के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए, जबकि मौके पर लगभग 350 लीटर लहन नष्ट कराया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के मद्देनज़र अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।

Previous Post Next Post