बहादुरपुर विकासखंड में पंचायती राज दिवस पर गोष्ठी, वृक्षारोपण व किसान रजिस्ट्री पर दिया गया जोर


बस्ती। विकासखंड बहादुरपुर सभागार में पंचायती राज दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान एवं किसान रजिस्ट्री से संबंधित एक महत्वपूर्ण सभा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के.के. द्विवेदी उपस्थित रहे।

गोष्ठी का संचालन सहायक विकास अधिकारी (कृषि) दिनांक मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पंचायत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा किसानों को किसान रजिस्ट्री से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था ग्रामीण विकास की रीढ़ है और इसके माध्यम से सरकार की योजनाएं सीधे गांवों तक पहुंच रही हैं।

खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने ग्राम सचिवों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसान रजिस्ट्री का कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

मुख्य अतिथि के.के. द्विवेदी ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने इसे जन आंदोलन बनाने की अपील की।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवधेश कुमार, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, सफाई कर्मचारी सहित फिरोज खान, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, राजीव श्रीवास्तव, गोविंद प्रसाद, रामनाथ, नीरज शुक्ला, योगेंद्रनाथ द्विवेदी, राम भवन, सत्यम सिंह, संतराम आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को जागरूकता और सहयोग का संकल्प दिलाया गया।
Previous Post Next Post