![]() |
| कथा करते पुजारी |
शेखपुरा, बस्ती।
ग्राम पंचायत शेखपुरा स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। कथा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान विष्णु की महिमा का श्रवण किया।
कथा के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की। कथा समाप्ति के बाद आयोजित भव्य भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में गांव के युवाओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार को पुत्ररत्न की प्राप्ति होने पर गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने परिवार को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी, प्रेमचंद पांडेय, राम तौल चौरसिया, लक्ष्मी पांडेय, किरण, संगीता सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
पूरे आयोजन के दौरान “जय श्रीराम” और “हनुमान जी महाराज की जय” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
